Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान एनसीसी केडेट्स को पारितोषिक वितरित करेंगे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिनिधित्व करने वाले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के एनसीसी केडेट्स को पारितोषिक वितरित करेंगे। समारोह मुख्यमंत्री निवास पर 4 फरवरी को प्रात: 11 बजे होगा। समारोह में एनसीसी के मेजर जनरल संजय शर्मा, अपर महानिदेशक एनसीसी मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान एनसीसी की ई-पत्रिका का विमोचन भी करेंगे।

 

#एनसीसी केडेट्स

Source : Agency

पाठको की राय